वाराणसी, नवम्बर 29 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। कैंट स्टेशन पर शुक्रवार को सेफ्टी सेमिनार हुआ। इसमें उत्तर रेलवे (लखनऊ मंडल) के वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (सीनियर डीओएम, सामान्य) पवनीश काटल ने परिचालन विभाग के कर्मचारियों को टिप्स दिए। उन्होंने कोहरे के दौरान ट्रेन परिचालन में बरती जाने वाली सावधानियां बताईं। सेमिनार में रेल संचालन सम्बन्धी संरक्षा तथा सुरक्षा पर जोर दिया गया। वहीं, लाइन क्लियर देना, सुरक्षित शटिंग, सतर्कता आदेश लागू करवाना, खाली गाड़ी को सुरक्षित स्टेबल करना, गेट को सुरक्षित खोलना तथा बंद करने, ब्लॉक देने तथा रद्द करने बारे में भी कर्मचारियों को जानकारी दी। इस दौरान स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता, यातायात निरीक्षक पंकज सिंह तथा दिवाकर उपाध्याय, स्टेशन अधीक्षक उदय प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.