रामपुर, जनवरी 6 -- मंगलवार सुबह बजरी लेकर जा रहा ट्रक कोहरे के चलते सड़क से उतर गया और पेड़ से टकरा गया। हादसा शाहबाद-ढकिया मार्ग पर तुरखेड़ा गांव के पास हुआ। हादसे के बाद मौके से गुजर रहे लोग रुक गए और ट्रक में फंसे लोगों की मदद की। इस दौरान चालक और परिचालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद किसी तरह से ट्रक को सड़क पर लाया गया। लोगों ने कहा कि कोहरे में सड़क के बीच रेडियम पट्टी न होने से वाहनों को चलाने में काफी दिक्कत होती है। रोड पर सफेद पट्टी डलवाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...