अमरोहा, फरवरी 4 -- हसनपुर (अमरोहा), संवाददाता। बाईपास मार्ग पर सोमवार रात कोहरे के बीच तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से आ रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और ड्राइविंग सीट पर सिपाही बुरी तरह फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कार काटकर घायल को बाहर निकाला। कोतवाली क्षेत्र के गांव रुस्तमपुर निवासी गौरव पुत्र विजेंद्र सिंह दिल्ली पुलिस के तिलक नगर थाने में कांस्टेबल है। सोमवार रात वह वैगनआर कार से छुट्टी पर घर लौट रहा था। बाईपास मार्ग पर घने कोहरे के कारण सामने से आ रही पिकअप ने उसकी कार को रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और गौरव के पैर इंजन और डैशबोर्ड के बीच बुरी तरह दब गए। धमाका सुनकर दौड़े स्थानीय लोगों और पुलिस ने ...