मुजफ्फर नगर, जनवरी 5 -- मुजफ्फरनगर। सर्दी व कोहरे के कारण पांच एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से लेट पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पडा। ट्रेनों के लेट होने के कारण कुछ यात्रियों ने बसों से सफर किया। कोहरे व सर्दी के कारण ऋषिकेश से पूरी जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से चार घंटे लेट पहंुची, जिससे इस ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पडा। कुछ यात्रियों को बसों से सफर करना पडा। इसके अलावा छत्तीसगढ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 50 मिनट, ऋषिकेश से साबरमती जाने वाली योगा एक्सप्रेस 50 मिनट, दिल्ली से अम्बाला जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस 55 मिनट व लक्ष्मीनगर से ऋषिकेश जाने वाली ऋ षिकेश एक्सप्रेस 40 मिनट ले पहंुची। ट्रेनों के लेट होने से यात्रि स्टेशन पर सर्दी ...