आगरा, फरवरी 4 -- थाना फतेहाबाद क्षेत्र में मंगलवार रात घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य होने से दो सड़क हादसे हो गए। छह लोग घायल हो गए। पहला हादसा बाह-फतेहाबाद मार्ग पर गांव नयापुरा के पास रात नौ बजे हुआ। कार सवार आशीष पुत्र प्रमोद निवासी चित्राहाट, आकाश व नीतू निवासी बड़ा गांव थाना बाह फतेहाबाद से बाह की ओर जा रहे थे। घने कोहरे के कारण चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और कार सड़क किनारे खंदी में पलट गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इस दुर्घटना में तीनों कार सवार घायल हो गए। वहीं दूसरा हादसा मंगलवार रात 12 बजे आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर मधुसूदन पेट्रोल पंप के पास ऑटो में एक अन्य वाहन ने टक्कर मार दी। ऑटो पलट गया। फिरोजाबाद के गांव रसूलाबाद निवासी अरुण पुत्र शिवचरन, मलिंगा और एक अन्य घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को ...