सहारनपुर, दिसम्बर 2 -- सर्दी में कोहरे के कारण सड़कों पर होने वाली वाहनों की दुर्घटनाओं में लोगों को बचाने के लिए पुलिस ने मंगलवार को विशेष अभियान चलाया। इस दौरान ट्रैक्टर ट्रॉलियों समेत अन्य वाहनों पर रिफ्लेक्टर स्टीकर लगाए गए। एसएसपी आशीष तिवारी के आदेश के बाद कोतवाली क्षेत्र के सभी चौकी क्षेत्रों में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉलियों, ट्रक सहित अन्य वाहनों पर रिफलेक्टर लगाए, जिससे कम रोशनी में वाहन दूर से साफ दिखाई दे सके और कोहरे के कारण होने वाले हादसों को रोका जा सका। इस दौरान पुलिस ने किसानों को कोहरे के कारण होने वाली सड़क दुघर्टनाओं के प्रति जागरुक करते हुए उनसे वाहनों पर रिफलेक्टर सहित अन्य उपायों का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...