मुरादाबाद, दिसम्बर 28 -- घने कोहरे के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से रविवार को यातायात विभाग और फाइनेस्को परिवार के संयुक्त तत्वावधान में शहरभर में विशेष जागरूकता व सुरक्षा अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न चौराहों पर छोटे-बड़े कुल 450 वाहनों पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए गए। अभियान फुव्वारा चौक, हनुमान मूर्ति, आजाद नगर, नया बस अड्डा, पुराना बस अड्डा, तहसील चौराहा, डेंटल चौराहा और शेरुआ चौराहे पर चलाया गया। अधिकारियों ने वाहन चालकों को कोहरे के समय सावधानी बरतने, धीमी गति से वाहन चलाने और लाइट व रिफ्लेक्टर का प्रयोग करने की अपील की। इस अभियान में यातायात निरीक्षक मिथिलेश, विवेक चंद्र गुप्ता, कमल शर्मा, जगमोहन मदान, विकास वर्मा, मनीष भारद्वाज, अक्षय, मनोज, प्रणब शर्मा और नीति शर्मा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान क...