लखनऊ, जनवरी 6 -- बहराइच-लखनऊ हाईवे पर कड़ाके की शीत लहरी व तराई में कोहरा वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। बुद्धा रिजार्ट के पास सोमवार रात कोहरे के दौरान तेज रफ्तार प्राइवेट बस की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसको एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा। चिकित्सकों ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। इसके चलते परिजनों में हाहाकार मच गया है। मृतक की पत्नी सदमे की हालत में है। बहराइच में फखरपुर थाने के विश्वनाथपुरवा निवासी प्रमोद कुमार (36) पुत्र त्रिलोकी प्रसाद रिसिया स्थित एक निजी अस्पताल में काम कर रहे थे। सोमवार रात ड्यूटी समाप्त होने पर वह बाइक से अपने गांव आ रहे थे। इसी दौरान देहात कोतवाली के बहराइच लखनऊ हाईवे के टेढ़वा बसंतपुर के नजदीक बुद्धा रिजार्ट के पास तेज रफ्तार निजी बस की टक्क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.