फिरोजाबाद, दिसम्बर 24 -- टूंडला में कोहरा के चलते रेल यातायात बुरी तरह से लड़खड़ा गया है। कुछ ट्रेनें 3 से लेकर 6 घंटे तक देरी से चल रही हैं। जिससे रेलवे स्टेशन टूंडला पर बैठे रेलयात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को रेलवे स्टेशन टूंडला पर अधिकतर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 3 से 7 घंटे की देरी से आ रही है। टूंडला से कानपुर की ओर जाने वाली फरक्खा एक्सप्रेस, कालिंद्री एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल, नेताजी एक्सप्रेस, टाटा नगर एक्सप्रेस, वहीं कानपुर से दिल्ली की ओर जाने वाली कुछ ट्रेनें में मगध एक्सप्रेस, जम्मूतबी एक्सप्रेस, नेताजी एक्सप्रेस, आम्रपाली एक्सप्रेस देरी से चल रही हैं। ट्रेनों के लेटलतीफ होने से रेलयात्रियों को ठंड में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलयात्रियों की सुविधा के लिए अभी तक रेल प्रशासन ने तापने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.