बदायूं, जनवरी 17 -- फैजगंज बेहटा, संवाददाता। घने कोहरे के बीच हाईवे पर ट्रैक्टर मिक्सर मशीन और पिकअप वाहन की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद पिकअप में अचानक आग लग गई, जिससे अफरातफरी मच गई। वाहन सवार जान बचाकर भागे। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसा फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के मुरादाबाद-फर्रूखाबाद हाईवे पर हुआ, जहां ट्रैक्टर के साथ जुड़ी मिक्सर मशीन और पिकअप वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप वाहन में देखते ही देखते आग लग गई और लपटें उठने लगीं। आग की भयावहता को देख पिकअप चालक और ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गए। हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लो...