हरदोई, जनवरी 2 -- पिहानी। जहानीखेड़ा क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर कोहरे के चलते एक कार आगे चल रहे ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखचे उड़ गए। हादसे में चार लोग घायल हो गए, जबकि ट्रैक्टर सवार युवक की मौत हो गई। गुरुवार की आधी रात को नेशनल हाईवे पर जलालपुर गोपी गांव की मोड़ के निकट गन्ना लादकर मिल जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे से एक कार अनियंत्रित होकर जा टकराई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर सवार डर्रा गांव निवासी अशोक गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे इलाज के लिए पसिगवा सीएचसी भिजवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। कार सवार करीब चार लोग घायल हो गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए ले गए। कयास लगाए जा रहे हैं कि कोहरे के चलते यह दुर्घटना हुई। युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। उसके दो बेटी ...