बरेली, जनवरी 19 -- फरीदपुर (बरेली), संवाददाता। घना कोहरा होने के कारण नेशनल हाईवे पर रविवार सुबह करीब 25 वाहन एकदूसरे से टकरा गए। हादसे में रोडवेज बस चालक की मौत हो गई और दो बच्चियों समेत 26 लोग घायल हुए। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत करके खुलवाया। हादसा रविवार सुबह करीब आठ बजे फरीदपुर में नेशनल हाईवे पर द्वारिकेश शुगर मिल के पास हुआ। घने कोहरे के बीच गोरखपुर से मेरठ जा रही सोहराब गेट डिपो की तेज रफ्तार रोडवेज बस फ्लाईओवर से उतरने के दौरान आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई। इसके बाद पीछे से लाइन लगाकर चल रहे करीब 25 वाहन एकदूसरे से टकराते चले गए। रोडवेज बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के कारण चालक अतर सिंह निवासी ग्राम बहादुरपुर हुसैनपुर जिला मुजफ्फरनगर और कंडक्टर राहुल निवासी ग्राम करथल जिला मुजफ्फरनगर गंभी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.