कौशाम्बी, दिसम्बर 13 -- अलीपुरजीता, हिन्दुस्तान संवाद। देवीगंज कड़ा धाम मुख्य मार्ग पर गड़रियापुर ढाल के पास सड़क किनारे विशालकाय गड्ढा बन गया है। गड्ढे की वजह से सड़क का कुछ हिस्सा भी कटकर धंस चुका है। कोहरे के दौरान इस मार्ग पर चलने वाले राहगीरों की जान जोखिम में पड़ सकती है। देवीगंज कड़ाधाम के मुख्य से गड़रियापुर होते हुए प्रतिदिन दर्जनों स्कूली वाहनों के अलावा सैकड़ों राहगीर तथा कड़ा धाम मां शीतला के दर्शन के लिए आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहन दिन-रात आते-जाते हैं। कोहरे का मौसम शुरू हो चुका है जिससे दृश्यता कम हो जाती है। यदि किसी चालक ने अंधेरे या कोहरे में सड़क की पटरी समझकर वाहन थोड़ा भी किनारे उतार दिया तो गंभीर दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों ...