मेरठ, जनवरी 10 -- शुक्रवार सुबह छाए कोहरे में दर्दनाक हादसा हो गया। दिल्ली दून हाईवे की सर्विस रोड पर घर के बाहर अलाव ताप रहे युवक को ट्रैक्टर ट्राली ने कुचल दिया। हादसे के बाद चालक फरार हो गया और करीब एक घंटे बाद सर्विस रोड से गुजर रहे लोगों की नजर मृत युवक पर गई। घटना का पता लगते ही हड़कंप मच गया और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। दादरी गांव निवासी 38 वर्षीय सोहनपाल उर्फ सोनू शुक्रवार सुबह कोहरे के बीच हाईवे की सर्विस रोड पर घर के बाहर अलाव ताप रहा था। इस दौरान वहां से गुजरी गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक ने सर्विस रोड पर लगे बोर्ड को टक्कर मारते हुए सोनू को कुचल दिया। परिजनों और आसपास के लोगों को हादसे का पता नहीं चल सका। कुछ देर बाद सर्विस रोड से गुजर रहे ग्रामीणों ने अलाव के पास मृत युवक को देखा तो हड़कंप मच गया। परि...