बिजनौर, फरवरी 17 -- नूरपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह घने कोहरे के कारण बिजनौर मार्ग पर गांव अहीरपुरा में दो ट्रक के टकराने के बाद कई अन्य वाहन भी आपस में टकरा गए। अहीरपुरा में गन्ना क्रय केंद्र पर खड़े एक गन्ना लदे ट्रैक्टर का पहिया भी वाहन की टक्कर से टूट गया। दो ट्रकों के चालक भी घायल हो गए। सोमवार को बिजनौर हाईवे पर क्षेत्र के ग्राम अहीरपुरा के पास कोहरे के कारण दो ट्रक की आपस में हुई भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों ट्रक चालक घायल हो गए। ट्रकों की भिड़ंत के बाद दो अन्य वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से भिड़ गए। अहीरपुरा के गन्ना क्रयकेन्द्र पर खड़ा एक ट्रैक्टर भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के के बाद गांव खजुरी से अहीरपुरा तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस ने सड़क से वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू कराया। घायल ट्रक चालको योगेंद्र पुत्र सत्यपाल...