कौशाम्बी, जनवरी 2 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। पिपरी थाने के नौवापुर गांव के पास शुक्रवार सुबह घने कोहरे के कारण एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो के नीचे दबकर दो खोवा कारोबारी घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और ऑटो को सीधा कर घायलों को बाहर निकाला। घटना के बाद चालक ऑटो छोड़कर मौके से फरार हो गया। सिंहपुर गांव निवासी नत्थू पटेल और लालापुर गांव निवासी कंचन खोवा का कारोबार करते हैं। दोनों शुक्रवार सुबह कस्बा चायल से ऑटो पर सवार होकर मनौरी बाजार खोवा बेचने जा रहे थे। नौवापुर गांव के बिंदा लसोड़ा मोड़ के पास अचानक घनी धुंध छा गई। इसी दौरान चालक ने ब्रेक लगाया, जिससे ऑटो का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। सूचना पर पहुंची पिपरी पुलिस ने ऑटो को कब्जे में लेकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चायल में भर्ती ...