मुरादाबाद, जनवरी 3 -- जमीन से आसमान तक फैली कोहरे की चादर ने धूप पर अपना पहरा बनाए रखा। शनिवार को बिना धूप निकले भी मुरादाबाद में हवा की गुणवत्ता काबू में दर्ज हुई। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शतक जमाता नजर आया। एक्यूआई सौ दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने वायु प्रदूषण के मामले में मुरादाबाद के हालात को संतोषजनक बताया। शहर का कुल एक्यूआई सौ दर्ज हुआ वहीं, तीन इलाकों का एक्यूआई सौ से नीचे रिकार्ड होने के चलते ये इलाके वायु प्रदूषण के ग्रीन जोन में दर्ज किए गए। जोकि, स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अच्छी स्थिति है। मुरादाबाद के ट्रांसपोर्टनगर इलाके में हवा की गुणवत्ता सबसे अच्छी दर्ज की गई। यहां का एक्यूआई 70 रिकार्ड किया गया। बुद्धि विहार का एक्यूआई 94, कांशीराम नगर का एक्यूआई 97 रिकार्ड किया गया। सिविल लाइन क्षेत्र का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.