हाथरस, दिसम्बर 28 -- हाथरस। कोहरे में अलग अलग हुए तीन सड़क हादसों में तीन घायल हो गए। पुलिस लाइन के पास ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा सवार घायल हो गया। सासनी में नानऊ रोड पर बाइक व ई-रिक्शा की भिड़ंत में एक घायल हो गया। महिला थाने के सामने बाइक की टक्कर से युवक घायल हो गया। तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। कोतवाली सदर इलाके के मोहल्ला लाला का नगला निवासी नन्हे खां पुत्र रहमान खान ई-रिक्शा में सवार होकर मेंडू की ओर से शहर की ओर आ रहा था। इसी बीच पुलिस लाइन के पास ट्रक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। वहीं सासनी के नानऊ रोड पर ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार विजेंद्र पुत्र सोनपाल घायल हो गया। महिला थाने के सामने बाइक सवार सहपऊ निवासी कन्हैया चौधरी पुत्र हाकिम घायल हो गए। हादसे के बाद तीनों घायलों को उपचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.