मिर्जापुर, जनवरी 5 -- मिर्जापुर, संवाददाता काशी से दर्शन पूजन कर उज्जैन जा रहे श्रद्धालुओं की कार सोमवार की सुबह कोहरे में अनियंत्रित होकर डिवाइडर में टकरा गई। हादसे में कार चला रहे युवक की मौत हो गई। जबकि चार लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती करा दिया है। मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी 29 वर्षीय सौरभ, 20 वर्षीय वरद, उज्जैन के शहडोल निवासी 18 वर्षीय वेदांत, 21 वर्षीय अमित और 22 वर्षीय अभिषेक साथ में कार से 27 दिसंबर को अयोध्या दर्शन करने निकले थे। अयोध्या दर्शन करने के बाद सभी सोमवार वाराणसी काशी विश्वनाथ का दर्शन पूजन करने पहुंचे। यहां दर्शन पूजन करने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे। सुबह लगभग साढ़े सात बजे कार सवार जैसे ही देहात कोतवाली के समोगरा के पास पहुंचे। तभी कोहरा होने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर में टकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.