बागपत, जनवरी 9 -- बागपत। रमाला-टांडा मार्ग पर गुरुवार देर रात कोहरे के कारण अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेज दिया। लूम्ब गांव निवासी 31 वर्षीय असफाक पुत्र उम्मेद अली गुरुवार रात बड़ौत से बाइक पर अपने गांव लौट रहा था। किरठल बिजलीघर के पास घना कोहरा होने के कारण अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में असफाक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर वाहन की तलाश में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.