सहारनपुर, फरवरी 4 -- कोहरे में रेलवे स्टेशन के नजदीक अग्रसैन चौक पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर मृतक शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन उसके पास से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी पुलिस देख रही है। घटना बुधवार सुबह साढ़े छह बजे की है। बताया जाता है कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में अग्रसैन चौक के पास एक 35 वर्षीय अज्ञात युवक मृतक हालत में सड़क पर पड़ा था। उसके सिर में चोट के निशान थे। माना जा रहा है कि कोहरे के दौरान युवक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी और सिर में चोट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई। सुबह के समय घना कोहरा था, लेकिन अति व्यस्ति इलाका होने के बाद भी किसी को दुर्घटना के बारे में नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.