रिषिकेष, दिसम्बर 30 -- शहर और आसपास के क्षेत्र में ठंड और कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा रखी है। शीतलहर से भी बाजार क्षेत्र में लोग ठिठुरते हुए दिखे। मंगलवार को यहां न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दिन में धूप के चलते लोगों को थोड़ी राहत मिली। दिन ढलते ही फिर से कोहरे ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी। तीर्थनगरी में ठंड के साथ कोहरे का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को सुबह काफी घना कोहरा विभिन्न क्षेत्रों में देखने को मिला। जिसके चलते पारा भी लुढ़क गया। सुबह करीब 11.30 के बाद थोड़ी धूप निकली, जिससे दोपहर तक यहां का अधिकत्तम तापमान 20 डिग्री सेल्सियल तक पहुंच गया, लेकिन फिर शाम साढ़े चार बजे के बाद कोहरा छाना शुरू हो गया, जिससे ठंड बढ़ गई। दिनभर चलने वाली शीत लहर में लोग ठिठुरते दिखे। वहीं, सुबह और शाम को विभिन्न क्षेत्रों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.