जौनपुर, दिसम्बर 15 -- जौनपुर, संवाददाता घने कोहरे का प्रकोप शुरू हो गया। कोहरे ने सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार रोक दी है। रविवार को सुबह आठ बजे के बाद कोहरा कुठ हल्का हुआ तो सूर्यदेव के दर्शन हुए। हालांकि दिनभर वातावरण कुहासा युक्त रहा। कोहरे के साथ हवा और बदरी होने से ठण्ड और गलन में काफी इजाफा हो गया है। कोहरे का प्रकोप शनिवार की शाम से शुरू हो गया था। ज्यों ज्यों रात बढ़ती गई, कोहरा घना होता गया। आधी रात से लेकर सुबह पांच बजे तक न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस था। सुबह धूप निकलने के बाद पारा कुछ बढ़कर पहले 10 फिर दोपहर में 17 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा। दोपहर दो बजे अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। कोहरे के कारण रात 10 बजे से पहले ही सड़कें सूनी हो गई थीं। ट्रक चालक वाहन सड़क किनारे ढाबों पर खड़ा कर कोहरा छंटने का इंतजार कर रहे थे। को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.