कानपुर, जनवरी 31 -- कानपुर में शुक्रवार की रात से शुरू हुए कोहरे की वजह से 19 दिनों बाद ट्रेनों की लेटलतीफी फिर शुरू हो गई। दिल्ली, हावड़ा और मुंबई रूटों पर फर्राटा भरने वाली राजधानी, श्रमशक्ति, स्वर्ण शताब्दी समेत 81 ट्रेनें 14 घंटे तक लेट पहुंचीं। वहीं, यात्री और उनके परिजन सेंट्रल स्टेशन के पोर्टिको से प्लेटफार्म तक इंतजार करते रहे। लेटलतीफी के चलते 398 ने टिकट लौटाए तो 19 को कनेक्टिंग रिजर्वेशन की वजह से दूसरी ट्रेनों में सफर की छूट दी गई। लेटलतीफी का अंदाजा इसी से लगा कि सुबह छह बजे आने वाली 12452 श्रमशक्ति एक्सप्रेस दिन में तीन बजे तो 12004 स्वर्ण शताब्दी दोपहर दो बजे आई। इस वजह से लखनऊ जाने वालों को लंच पैकेट दिया गया। लेटलतीफी के चलते घंटों से इंतजार करने वाले यात्रियों की जैसे ही ट्रेन आती थी तो भीड़ चढ़ने को टूट सी पड़ती थी। जोध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.