मुजफ्फर नगर, फरवरी 4 -- मुजफ्फरनगर। जनपद में पिछले तीन दिनों से घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। मंगलवार सुबह भी कोहरे की मोटी चादर ने शहर से लेकर देहात तक को अपनी आगोश में लिए रखा, जिसके चलते यातायात व्यवस्था और आम दिनचर्या पर सीधा असर पड़ा। मंगलवार सुबह के समय कोहरे के कारण सड़कों व हाईवे पर दृश्यता इतनी कम थी कि सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। नेशनल हाईवे और प्रमुख मार्गों पर वाहनों की रफ्तार पर पूरी तरह ब्रेक लग गया। वाहन चालक हेडलाइट और इंडिकेटर जलाकर बेहद धीमी गति से सफर तय करने को मजबूर हुए। कोहरे की वजह से लंबी दूरी की बसें और अन्य मालवाहक वाहन भी काफी देरी से अपने गंतव्य पर पहुंचे। हाड़ कंपाने वाली ठंड और जबरदस्त कोहरे के कारण सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को उठानी पड़ी। कड़ाके की ठंड से बचने...