मधुबनी, फरवरी 2 -- मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। कोहरे ने सोमवार सुबह ट्रेन व बसों के परिचालन पर ब्रेक लगा दिया। आनंद विहार से नई दिल्ली जानेवाली 12435 गरीब रथ करीब 12 घंटे, नई दिल्ली से जयनगर जानेवाली 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस स्वतंत्रता सेनानी करीब 9 घंटे एवं पटना से जयनगर जानेवाली 94803 नमो भारत रैपिड रेल करीब डेढ़ घंटा विलंब से रविवार की रात मधुबनी पहुंची। इससे कड़ाके की ठंड में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पटना की ओर से आने और जाने वाली बसे भी सुबह में विलंब से चली। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। कोहरे के कारण सुबह में स्कूल बस और ड्यूटी पर जाने वाले लोगों को लाइट जलाकर वाहन चलाने की मजबूरी थी। सुबह में घने कोहरा के कारण मॉर्निंग वॉक पर भी लोग नहीं निकले। कोहरा के कारण एनएच पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई। सुबह में ...