बेगुसराय, दिसम्बर 25 -- बरौनी, निज संवाददता। बरौनी स्टेशन से प्रतिदिन 100 से अधिक ट्रेनें 24 घंटे में गुजरती हैं। उत्तर भारत की तरफ से आने वाली कुल ट्रेनों में से 50 फीसदी ट्रेनें ठंड के दिनों में देरी से आ रही हैं। ये ट्रेनें देरी से न आएं, इसके लिए रेलवे विशेष प्रयास कर रहा है। आगामी 27 फरवरी तक बरौनी-अंबाला सहित कई ट्रेनों को बंद किया गया है तो कई नियमित ट्रेनों के फेरे में कमी की गई है। इसके बावजूद ट्रेनों के विलंबन में कोई कमी नहीं दिख रही है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को बीकानेर-गुवाहाटी पांच घंटे, नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी चार घंटे, बरौनी-नई दिल्ली हमसफर आठ घंटे, बरौनी-बांद्रा चार घंटे, गरीब रथ चार घंटे, आम्रपाली छह घंटे, वैशाली छह घंटे विलंब से चलने की सूचना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...