बागपत, जनवरी 16 -- बागपत। इस बार सर्दी के तेवर काफी ज्यादा तल्ख बने हुए है। शुक्रवार की सुबह आसमान में कोहरे की घनी चादर तनी रही। तापमान में गिरावट रहने से सर्दी ने लोगों की कंपकंपी छुड़ाए रखी। दोपहर में निकली धूप ने मामूली तौर पर सर्दी से राहत दी। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 06 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते कई दिनों से कोहरे के साथ शीतलहर लोगों पर सितम ढा रही है। सुबह के समय कोहरा छा रहा है, तो दोपहर में चटकदार तेज धूप खिल रही है। सुबह-शाम गलन की वजह से सर्दी के तेवर तल्ख बने हुए है। शुक्रवार को भी मौसम का ऐसा ही मिजाज देखने को मिला। सुबह के समय समूचा जिला कोहरे के आगोश में सिमटा रहा। गली-मोहल्ले, बाजार, कॉलोनी और रोड पर कोहरे की चादर तनी रही। विजिबिलिटी कम होने की वजह से यातायात प्रभावित रहा। जिसके चलते वाहन स्वामियों को काफी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.