नई दिल्ली, दिसम्बर 15 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। कोहरे और धुंध ने सोमवार को राजधानी की रफ्तार रोक दी। दृश्यता कम होने के कारण न केवल उड़ानें प्रभावित हुईं बल्कि ट्रेन का परिचालन भी बाधित हुआ। दिल्ली हवाई अड्डे पर सोमवार को दृश्यता का स्तर शून्य होने के कारण 60 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं और पांच उड़ानों को दूसरे गंतव्य पर भेजना पड़ा। वहीं, राजधानी पहुंचने वाली 90 से अधिक ट्रेन विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर देर से पहुंचीं। मेट्रो में भी सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ देखी गई। हालांकि, मेट्रो का परिचालन बाधित होने की कोई सूचना नहीं है। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी (डायल) ने सुबह 10 बजे के बाद एक्स पोस्ट में बताया कि घने कोहरे के कारण उड़ान संचालन प्रभावित है। दोहपर तक 60 से अधिक उड़ानें रद्द होने और पांच उड़ानों के गंतव्य बदले ...