मुरादाबाद, जनवरी 13 -- कोहरे के कारण मंगलवार को भी आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेनें लेट रहीं। ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। देरी से चलने वाली राजधानी, वंदेभारत जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो रही है। मंगलवार सुबह मुरादाबाद जंक्शन से होकर निकलने वाली ट्रेन 13152 जम्मूतवी एक्सप्रेस दो घंटे 30 मिनट लेट, 12332 हिमगिरी एक्सप्रेस एक घंटे 48 मिनट लेट, 15910 अवध आसाम एक्सप्रेस 1.36 घंटे रहीं। इसके अलावा दिल्ली जाने वाली 20503 राजधानी एक्सप्रेस करीब 40 मिनट की देरी से चल रही है। वहीं, देहरादून जाने वाली वंदेभारत भी विलंब से चल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.