बलिया, दिसम्बर 17 -- बलिया, संवाददाता। दिसम्बर महीने के दूसरे पखवारा में घना कोहरा के साथ ठंड बढ़ती जा रही है। बुधवार की सुबह घना कोहरा होने की वजह से सड़कों पर दृश्यता काफी कम रही। लिहाजा सड़कों पर चलने वाले वाहन लाइट जलाकर धीमी गति से चलते दिखे। बढ़ती ठंड के कारण शहर से गांव तक सुबह टहलने वाले लोगों के साथ ही अभ्यास करने वाले युवाओं की संख्या भी बेहद कम दिखी। ठंड और कोहरे के कारण स्कूल, कोचिंग के साथ सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में जाने वाले लोग पूरी ऊनी लिबास पहनकर पहुंचे। लेकिन कोहरा के चलते उन्हें पहुंचने में विलम्ब हुआ। हालांकि दिन चढ़ने के साथ धूप से कोहरा तो छंट गया, लेकिन तेज पछुआ हवा चलने से ठंड बढ़ गई। कोहरा के साथ बढ़ती ठंड का असर आमजन के दिनचर्या पर पड़ना शुरू हो गया है। नगरपालिका, नगर पंचायत के साथ तहसीलों में बने स्थाई, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.