अमरोहा, जनवरी 7 -- गजरौला। कोहरे ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। मंगलवार सुबह क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता काफी कम हो गई। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थमी रही और चालकों को दिन निकलने पर भी हेडलाइट जलाकर वाहन चलाने के लिए मजबूर होना पड़ा। शीतलहर का असर भी तेज रहा, लोगों की कंपकंपी छूटी। मंगलवार को शीतलहर के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। ठंडी हवा ने ठंड का असर बढ़ा दिया। लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया। लोग गर्म कपड़ों, अलाव और हीटर का सहारा लेते नजर आए। बुजुर्गों और बच्चों पर ठंड का खासा असर देखा गया। जनजीवन प्रभावित रहा। सुबह के समय बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। आवश्यक कार्यों से ही लोग घरों से बाहर निकले। कोहरे की वजह से बस व ट्रेन सेवा पर भी असर पड़ा। वहीं स्कूली बच्चे भी ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे, हालांकि कक्षा आठ तक के वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.