कानपुर, जनवरी 2 -- कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में कोहरे व शीतलहर से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। शुक्रवार को भी घने कोहरे के साथ दिन का आगाज हुआ।जबकि बर्फ़ीली हवा लोगों के साथ पशु-पक्षियों को बेहाल किए रही। घने कोहरे के चलते सड़कों व हाई -वे पर वाहनों की संख्या कम रहने के साथ रफ्तार भी धीमी पड़ गई। इससे घरों से जरूरी काम से निकले लोगों को कोहरे व सर्द हवा से जूझते हुए सफ़र तय करने में खासी मुसीबत का सामना करना पड़ा। जिले में कड़ाके कि सर्दी व कोहरे से लोग खासे परेशान हैं। सर्द मौसम ने लोगों के साथ खुले आसमान में डेरा डाले पशु पक्षियों को बेहाल कर दिया है। गुरूवार रात में पारा गिरने व ठंडी हवा के चलते कड़ाके की सर्दी रही, इससे घरों में भी राजाइयों व कंबलों के बीच लोग ठिठुरन महसुस करते रहे। शुक्रवार को फिर घने कोहरे के साथ दिन शुरू हुआ। सुबह जहां टक ...