अमरोहा, जनवरी 30 -- बुधवार को एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदला नजर आया। तड़के घना कोहरा आसमान में छा गया। नेशनल व स्टेट हाईवे समेत अन्य मार्गों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। धूप निकलने पर ही यातायात सुचारू हो सका। लोगों को ठंड से भी राहत मिली। गौरतलब है कि बीते कई दिन से मौसम एकदम साफ बना था। वहीं बुधवार सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में घना कोहरा छा गया। लोगों को कड़ाके की ठंड का अहसास हुआ। कोहरे की वजह से दिल्ली-लखनऊ नेशनल व बदायूं-बिजनौर स्टेट हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। सुबह में दस बजे कोहरा छंटने पर धूप निकल सकी। इसके बाद ही यातायात सुचारू हो सका। लोगों को भी ठंड से राहत मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.