श्रावस्ती, दिसम्बर 18 -- श्रावस्ती,संवाददाता। सुबह शाम घना कोहरा और दिन में धूप निकल रही है। इसलिए सुबह शाम कड़ाके की ठंड और दिन में कुछ देर के लिए राहत मिलती है। सुबह सड़कों पर दृश्यता 20 मीटर से भी कम होने से वाहन रेंगते रहते हैं। गुरुवार को 11 बजे के बाद धूप निकली और शाम चार बजे तक रही। इसलिए लोगों ने राहत की सांस ली। कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। सुबह शाम घना कोहरा और धीरे धीरे चलने वाली सर्द हवा के कारण ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। दिन में धूप निकलने से कुछ राहत मिलती है। लेकिन घने कोहरे के कारण सुबह शाम सड़कों पर निकलना दूभर हो रहा है। ठंड से बचाव के लिए प्रशासन की ओर से किए जा रहे प्रयास पर्याप्त नहीं साबित हो रहे हैं। प्रशासन की ओर से प्राइवेट बस अड्डा, रोडबेज बस अड्डा, जिला अस्पताल, ईदगाह तिराहे पर अलाव की व्यवस्था की गई है। लेकिन...