कानपुर, दिसम्बर 24 -- कानपुर। भीषण कोहरे के बीच ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला जारी है। बुधवार को कोहरे की वजह से राजधानी और वंदेभारत समेत 32 ट्रेनें देरी से सेंट्रल स्टेशन पहुंचीं। ट्रेनों की लेटलतीफी से परेशान 1120 यात्रियों ने अपनी यात्रा रद्द की। बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल (02563) 12 घंटे तो एलटीटी प्रयागराज नौ घंटे, वंदेभारत चार घंटे, सियालदह राजधानी (12314) पांच घंटे, हावड़ा राजधानी (12302) पांच घंटे लेट रहीं। ट्रेनों का हाल लेने के लिए पूछताछ काउंटरों पर दिनभर भीड़ लगी रही। टिकट कैंसिल कराने वाले यात्रियों ने बसों से यात्रा की। ट्रेनों की लेटलतीफी के बीच यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा तीन विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। यह एक ट्रेन सिर्फ एक दिशा की ओर यात्रा करेंगी। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, प्रयागराज और पुणे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.