वाराणसी, जनवरी 7 -- वाराणसी/बाबतपुर, हिटी। ट्रेन, बस और विमान संचालन पर कोहरे का असर जारी है। बुधवार को वाराणसी जंक्शन (कैंट), बनारस, वाराणसी सिटी और काशी स्टेशनों से होकर गुजरने वाली नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस सर्वाधिक 9.10 घंटे विलंबित रही। वहीं, नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-बलिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस, नई दिल्ली-बनारस शिवगंगा एक्सप्रेस, समेत दर्जन भर ट्रेनें 3 से 8 घंटे तक लेट चलीं। कड़ाके की ठंड में गाड़ियों में सवार यात्री और स्टेशनों पर इंतजार कर रहे पैसेंजर ठिठुर उठे। उधर, बाबतपुर एयरपोर्ट पर दृश्यता सामान्य होने से सुबह लगभग आठ बजे विमानों का संचालन शुरू हो गया। इस दौरान इंडिगो कोलकाता की 6ई 6501, मुम्बई की 6ई 6447 और चेन्नई की 6ई 401 उड़ानें रद्द रहीं। निरस्तीकरण की वजह से इन विमानों की महानगरों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.