मुरादाबाद, दिसम्बर 23 -- मुरादाबाद। मंगलवार को सुबह घने कोहरे और दिन भर वातावरण में छाई रही धुंध के बीच स्मॉग छाने जैसे हालात शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में दिखाई दिए। सिविल लाइन इलाके का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 200 से अधिक रिकार्ड किया गया। जिसके चलते इलाका वायु प्रदूषण के रेड जोन में दर्ज किया गया जोकि स्वास्थ्य के लिए खराब है। शहर के अन्य इलाकों का एक्यूआई 200 से नीचे दर्ज किया गया। जोकि स्वास्थ्य के मामले में ठीकठाक है। कांठ रोड का एक्यूआई 139, बुद्धि विहार का 148, नया मुरादाबाद का 181, कांशीराम नगर का 130 और ट्रांसपोर्टनगर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 119 रिकार्ड किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.