बेगुसराय, दिसम्बर 14 -- बरौनी,निज संवाददाता। रेल प्रशासन ने कोहरे के कारण संरक्षित रेल परिचालन को सुनिश्चित करने को लेकर 28 फरवरी तक कई ट्रेनों का परिचालन रद्द, आंशिक रूप से रद्द व कुछ ट्रेनों के परिचालन के दिनों में कमी करने का निर्णय लिया है। इस दौरान रेलयात्री यात्रा से पहले ट्रेनों का स्टेटस चेक कर ही घर से निकलें, अन्यथा उन्हें फजीहत झेलनी पड़ सकती है। जानकारी के मुताबिक बरौनी-अंबाला हरिहर एक्सप्रेस 26 फरवरी तक, अंबाला-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस 24 फरवरी तक, डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 27 फरवरी तक, चंडीगढ-डिब्रूगढ़़ एक्सप्रेस एक मार्च तक रद्द रहेगी। ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस 26 फरवरी तक प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को रद्द रहेगी। बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस 27 फरवरी तक प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को रद्द रहेगी। हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस 22 फरवरी ...