अयोध्या, दिसम्बर 12 -- अयोध्या, संवाददाता। कोहरे को लेकर गन्ने की ढुलाई में प्रयुक्त होने वाले ट्रैक्टर-ट्रालियों एवं ट्रैकों में रिफ्लेक्टिव टेप लगाने का अभियान मसौधा में चलाया गया। अभियान के दोरान गन्ना भरे होने की दशा में गन्ने के पीछे पीले रंग का रिफ्लेक्टिव टेप व लाल रंग के कपड़े को लगाया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) डा. आर.पी. सिंह ने बताया कि शीतकाल में कोहरे के दृष्टिगत गन्ने की ढुलाई में लगी ट्रैक्टर-ट्रालियों एवं ट्रकों में रिफ्लेक्टिव टेप लगाए जाने के संबंध में मंडलायुक्त ने निर्देश दिया था। जिला गन्ना अधिकारी राजेश्वर यादव ने मसौधा शुगर मिल को निर्देश दिया कि मिल में आने वाली सभी ट्रैक्टर-ट्रालियों एवं ट्रैकों के लिए एक रजिस्टर बनाया जाए, तथा प्रतिदिन रिफ्लेक्टिव टेप एवं गन्ने के पीछे लाल कपड़ा लगाए जाने की प्रगत...