साहिबगंज, नवम्बर 30 -- साहिबगंज। शीतकालीन मौसम 2025-26 के दौरान संभावित घने कोहरे की स्थिति को ध्यान में रखते हुए रेल यात्रियों की सुरक्षा एवं सुचारु रेल परिचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रेलवे ने विभिन्न मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन में एहतियाती नियमन यानि रद्द किया है। इस रूट की भी कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है। दरअसल, सर्दियों में प्राय: होने वाले घने कोहरे से दृश्यता प्रभावित होती है, जिसके परिणामस्वरूप ट्रेन संचालन में विलंब एवं सुरक्षा जोखिम बढ़ जाते हैं। सुरक्षित, व्यवस्थित एवं निर्बाध रेल यातायात बनाए रखने की दिशा में निम्नलिखित मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की यात्रा अस्थायी रूप से रद्द की गई हैं। ट्रेनों की रद्द यात्राएं: 1. 15620 कामाख्या-गया साप्ताहिक एक्सप्रेस/ 15619 गया-कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस: 01.12.2025 से 23.02.2026 ...