सिद्धार्थ, जनवरी 11 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। ठंड से जंग लड़ने के लिए अलाव सहारा बना हुआ है। शहर से लेकर गांवों तक सुबह से शाम तक अलाव जलता ही रह रहा है। शनिवार को दोपहर करीब दो बजे कोहरे को चीरती हुई हल्की धूप दिखी लेकिन वह गलन से पूरी तरह से राहत नहीं दे सकी। पूरे दिन लोग गर्म कपड़ों में जकड़े रहे। लगातार पड़ रही ठंड से जनजीवन प्रभावित हो कर रह गया है। जिला गलन भरी ठंड की चपेट में है। शनिवार को दिन की शुरुआत घने कोहरे से हुई लेकिन दो बजे के बाद कोहरा कुछ छटा तो सूरज का दर्शन हो गया लेकिन उससे गर्माहट गायब रही। कोहरा घना होने की वजह से वाहनों को हेड लाइट जला कर वाहन चालकों को चलाना पड़ रहा था फिर भी विजीबिलिटी इतनी कम थी कि चाह कर भी फर्राटा नहीं भर पा रहे थे। सड़क पर वाहन कम दिखाई दिए। कोहरा शुक्रवार शाम से ही पड़ना शुरू हो गया था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.