अमरोहा, दिसम्बर 17 -- अमरोहा। मौसम में लगातार बढ़ते कोहरे के कहर बीच जिला पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आया है। डीएम-एसपी स्तर पर आम लोगों संग वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करते हुए अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। डीएम निधि गुप्ता व एसपी अमित कुमार आनंद ने कोहरे के मौसम में वाहन चालकों को अतिरिक्त सक्रियता बरतने का सुझाव दिया। बेहद जरूर होने पर ही वाहन लेकर घर से बाहर निकलने की अपील की। वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करने पर जोर दिया। इसके साथ ही किसी भी विपरीत परिस्थिति में तत्काल पुलिस की मदद लेने का सुझाव भी दिया। बताया कि कोहरे के मद्देनजर हाईवे से लेकर सामान्य मार्गों तक पर पुलिस टीमें भी लगातार मूवमेंट में रहेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...