फिरोजाबाद, फरवरी 4 -- टूंडला,। कोहरा के चलते ट्रेन यातायात पर सबसे अधिक असर देखने को मिल रहा है। कुछ प्रमुख ट्रेनें अपने निर्धारित समय से एक घंटे से 11 घंटा देरी से चल रही हैं। टूंडला से दिल्ली जाने वाली मगध एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से दो घंटे बिलम्ब से चल रही है। इसी प्रकार से फरक्खा एक्सप्रेस तीन घंटा, कालिंद्री एक घंटा, जम्मूतबी एक्सप्रसे एक घंटा, ऊंचाहार एक्सप्रेस साढे तीन घंटा, आनंद बिहार टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस 10 घंटा, ननकानन एक्सप्रेस चार घंटे देरी से चल रही हैं। टूंडला से कानपुर को जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से ढाई घंटा देरी से चल रही है। फरक्खा एक्सप्रेस 11 घंटा, लखनऊ जन स्वर्ण शताब्दी पोने दो घंटा, नेताजी एक्सप्रेस सवा दो घंटा, हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रसे डेढ़ घंटा, टाटा नगर एक्सप्रेस तीन घंटे, सीमाचंल...