बिजनौर, दिसम्बर 17 -- मंगलवार की शाम से ही कोहरे के चलते नागरिको को घर मे बैठने के साथ वाहनों की रफ्तार ढीली पड़ गयी। नगर में जाम की स्थिति रही। बुद्धवार को पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नही होने व कोहरे के प्रकोप के चलते नागरिको को घर मे बैठने को मजबूर होना पड़ा। कोहरे व बढ़ती सर्दी के कारण स्कूली बच्चे सुबह ठिठुरते स्कूल गये। पूरे दिन सूरज दिखाई न देने व दिन में कोहरा छाया रहने से वाहनों की रफ्तार भी ढीली रही। शिवमंदिर चौराहा तथा चांदपुर तिराहे पर बार बार जाम की स्थिति बनने से वाहन चालकों व पैदल यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...