फिरोजाबाद, जनवरी 29 -- टूंडला में बुधवार की रात्रि से शुरू हुए कोहरा से रेल यातायात एक बार फिर से लड़खड़ा गया है। कई महत्वपूर्ण ट्रेनें अपने निर्धारित समय से दो से चार घंटे देरी से चल रहीं हैं। टूंडला से दिल्ली जाने वाली ट्रेन दिल्ली वीकली एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से ढाई घंटे देरी से चल रही है। इसी प्रकार से मगध एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, तेजस एक्सप्रेस एक घंटे, गोमती एक्सप्रेस सवा घंटे, सरवन शताब्दी एक्सप्रेस एक घंटे देरी से चल रही हैं। टूंडला से कानपुर की ओर जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, फरक्खा एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, ब्रहम्मपुत्र मेल ढाई घंटे, लखनऊ जन स्वर्ण शताब्दी एक घंटे, हावड़ा सुपरफास्ट एक घंटे, टाटा नगर एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, गोमती एक्सप्रेस एक घंटा देरी से चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...