आजमगढ़, दिसम्बर 26 -- शाहगढ़। कोहरे के चलते गुरुवार को कई ट्रेनें घंटों देरी से आजमगढ़ पहुंचीं। इससे यात्री परेशान नजर आए। दिल्ली से कैफियात एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 5 घंटा 32 मिनट की देरी से आजमगढ़ पहुंची। सूरत से चलकर छपरा जंक्शन जाने वाली ताप्ती गंगा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 39 मिनट लेट रही। अमृतसर से जयनगर जाने वाली सरयू जमुना एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 4 घंटे 56 मिनट लेट रही। मुंबई से आजमगढ़ आने वाली मुंबई लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 2 घंटा 30 मिनट की देरी से आई। छपरा से चलकर लोकमान्य तिलक को जाने वाली गोदान एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 20 मिनट विलंब से चल रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...