लखनऊ, दिसम्बर 18 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने सभी एक्सप्रेसवे पर कोहरे के चलते होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए गाड़ियों की गतिसीमा को कम कर दिया है। कार के लिए गति सीमा दिन में 80 और रात में 60 किमी प्रति घंटा कर दी गई है। बस या यात्री वाहन नौ सीटों से अधिक होने पर दिन में 60 और रात में 50 और ट्रक या माल वाहन दिन में 50 और रात में 40 किमी प्रति घंटे गतिसीमा से चलेंगी। अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। दिन का समय प्रात: 8 से रात्रि 8 और रात्रि का समय 8 से सुबह 8 बजे तक है। आगरा-लखनऊ, पूर्वांचल, बुंदेलखंड और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर यह व्यवस्था शुक्रवार प्रभावी होगी। यह गति सीमा 15 फरवरी 2026 तक या कोहरा की स्थिति ठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.