मुजफ्फर नगर, फरवरी 5 -- जनपद में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का सितम जारी है। बीते कुछ दिनों से सुबह के समय दृश्यता काफी कम रहने के कारण आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। कोहरे का सबसे व्यापक असर परिवहन सेवाओं और दैनिक कामगारों पर देखने को मिल रहा है। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे सहित जिले के मुख्य मार्गों पर सुबह के समय वाहनों की गति पर पूरी तरह ब्रेक लग गया है। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी इतनी कम है कि चालकों को दिन में भी हेडलाइट और इंडिकेटर जलाकर रेंगने को मजबूर होना पड़ रहा है। जिससे यात्रियों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को तापमान अधिकतम 20.9 व न्यूनतम 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कामगारों और मजदूरों की बढ़ी परेशानी भीषण ठंड और कोहरे की मार सबसे ज्यादा उन लोगों पर पड़ रही है जो सुबह-सवेरे काम के सिलसिले मे...