पाकुड़, दिसम्बर 9 -- महेशपुर। विगत कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड में सोमवार देर रात से मंगलवार अहले सुबह तक पड़ रहे कोहरे के कारण एकाएक ठंड व कनकनी में और बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आनेवाले चार दिनों तक तापमान में गिरावट की संभावना है। बीते देर रात से अहले सुबह तक कोहरा आसमान में छाया रहा। दिसंबर माह में एकाएक ठंड बढ़ने के साथ ही कोहरा छाने की वजह से ठंड में बढ़ोतरी हुई है। साथ ही आसमान में हल्के बादल छाए रहने की वजह से धूप की गर्मी में भी कमी महसूस हो रही है। वहीं दूसरी ओर एकाएक ठंड में हुई बढ़ोतरी से विशेषकर बुजूर्ग तथा बच्चों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ने की संभावना बढ़ गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...